तेजस्वी यादव का नीतीश पर हमला, बताया नैतिक भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

 पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बुधवार को कटु हमला किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ रुख अपनाने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की असमर्थता के कारण महागठबंधन छोड़ने के कुमार के बयान को लेकर उनपर निशाना साधा। यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय राजनीति में कोई भी नीतीश कुमार जी के मानकों से मेल नहीं खाता है। वह न केवल राजनीति, नैतिक या सामाजिक रूप से निंदनीय हैं, बल्कि नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। आप उन्हें कभी अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए नहीं पाएंगे। वह अपनी गलतियों के लिए साझेदारों के साथ-साथ विरोधियों पर दोष मढ़ते हैं।’’ 

यह भी पढ़ें: विचारों की लड़ाई होती है रोजाना, जेटली के स्वस्थ होने की राहुल ने की कामना

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे यादव ने कुमार को उनके इस दावे के लिए भी निशाने पर लिया जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रशांत किशोर को जदयू में शामिल करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे दो बार कहा था। यादव ने पहले किए एक ट्वीट में कहा, ‘‘ अंत: नीतीश कुमार मानते हैं कि जदयू भाजपा का उन्नत संस्करण है। वह संगठन में अपना पद छोड़कर सारे अहम पद श्री अमित शाह द्वारा चुने हुए लोगों को दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि अब आप समझेंगे कि बिहार में क्यों भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करना और राज्य प्रायोजित अपराध आम हो गए है।’’

प्रमुख खबरें

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव