तेलंगाना: एसीबी ने 1.9 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में अभियंता को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2025

तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने यदाद्री-भुवनगिरी जिले में स्थित श्री लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर के कार्यपालक अभियंता को 1.9 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है

एसीबी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी को बुधवार को मेडचल मलकाजगिरी जिले से उस समय पकड़ा गया जब उसने एक शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार की।

विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी अधिकारी ने मंदिर में खाद्य मशीनें लगाने से संबंधित 11.5 लाख रुपये (जीएसटी रहित) के बिल को पास करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने बताया कि आरोपी अधिकारी के पास से 1.9 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उसने बताया कि मामले की जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: डबल प्रेशर से घबराया Pakistan, क्या भारत के खिलाफ खेलेगा मैच?

Kedarnath के बाद अब Badrinath Dham की यात्रा भी आसान, Helicopter Shuttle Service का टेंडर जारी।

हल्के वक्त में घबराना नहीं, Captain SKY ने Team India को T20 World Cup के लिए दिया गुरुमंत्र

US Trade Deal पर Pawan Khera का बड़ा हमला, बोले- ये समझौता नहीं, बल्कि आत्मसमर्पण है