Telangana के Adilabad में दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर पति पर हमला, पांच गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी से कथित दुष्कर्म की कोशिश का विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला करके उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना नौ सितंबर को इचोडा मंडल के केशवपट्टनम गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद, आरोपी के चार रिश्तेदारों ने महिला के पति पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि जब परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें अपशब्द कहे और मारपीट की। महिला के पति के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि बाद में महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें दुष्कर्म के प्रयास और हत्या के प्रयास जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Ambedkarwadi बनने का दिखावा क्यों? Mayawati का विपक्ष पर निशाना, बोलीं: दिल-दिमाग साफ करो

गणेश चतुर्थी पर पहनें ये 3 एथनिक Kurta Sets, मिलेगा ग्रेसफुल लुक

पश्चिम बंगाल में 15000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शुरू, सीएम ने Robotic Fire-Fighting System का किया ऐलान

Kharif 2026 फसल क्षति पर मिलेगी आर्थिक सहायता, Bihar में 31 अक्टूबर तक करें आवेदन