भारत को Defense Superpower बनाने के लिए Telangana को रक्षा उद्योग का बड़ा केंद्र बनाना लक्ष्य: Revanth Reddy

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा है कि उनका सपना भारत को ‘‘रक्षा महाशक्ति’’ के रूप में उभरते देखना है और उनकी सरकार का लक्ष्य राज्य को देश के रक्षा उद्योग के लिए सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाना है। दिसंबर में राज्य सरकार के ‘इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट’ के तहत आयोजित होने वाले ‘रक्षा एक्सपो’ के पूर्वावलोकन कार्यक्रम में रेड्डी ने उद्योगपतियों को राज्य के रक्षा क्षेत्र में निवेश का न्योता दिया। उन्होंने शनिवार को कहा, ‘‘मेरा सपना भारत को एक रक्षा महाशक्ति के रूप में देखना है।

लेकिन हमें और अधिक योगदान देना होगा तथा बहुत कुछ हासिल करना होगा। तेलंगाना का लक्ष्य भारत के रक्षा उद्योग के लिए सबसे बड़ा क्षेत्र बनना है।’’ ‘भारत फोर्ज’ के अध्यक्ष बाबा कल्याणी ने इस अवसर पर कहा कि हैदराबाद में उनका एक संयंत्र है जो पिछले 12-14 वर्षों से मिसाइलें बना रहा है तथा अब वे तेलंगाना में और बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं। कार्यक्रम में राज्य के मंत्री, अधिकारी और उद्योगपति शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Sharad Purnima 2026: दिल्ली, पटना और लखनऊ में कब दिखेगा चांद, नोट करें Moonrise Timing

Indo-Pacific में बदलती चुनौतियों पर IAF की नजर, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह बोले- दूर तक मारक क्षमता जरूरी

PM Modi के नेतृत्व में भारत आर्थिक शक्ति के नए मुकाम पर: Yogi Adityanath

Festive Season में Online Shopping करते समय फर्जी Website से बचें, फ्रॉड का खतरा