Telangana Assembly का Monsoon Session सोमवार से, Congress और BRS में तीखी बहस के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 06, 2026

हैदराबाद, छह सितंबर तेलंगाना विधानसभा का सोमवार से शुरू हो रहा मानसून सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं तथा भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव ने सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने और किसानों, छात्रों, बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों की समस्याएं बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीआरएस छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति, छात्रों के लिए पांच लाख रुपये के ‘भरोसा’ कार्ड तथा छात्राओं को ‘स्कूटी’ देने के वादों जैसे लंबित मुद्दे उठाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजीकरण अधिनियम की धारा 22ए के तहत बड़े पैमाने पर जमीन को प्रतिबंधित सूची में शामिल किए जाने समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जुलाई में कहा था कि राज्य सरकार विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित करेगी जिसके तहत लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kerala: Suprabhaatham ने की Kanthapuram की तरफदारी, VD Satheesan पर उठाए सवाल

Tamil Nadu में पुलिसकर्मियों का कार्यभार घटाने और Welfare Schemes को सरकार देगी प्राथमिकता

FPIs ने सितंबर के पहले हफ्ते में Indian Share Market से ₹7,443 करोड़ निकाले

Sargun Mehta Birthday: Punjabi Cinema की क्वीन Sargun Mehta का Birthday, OTT और Bollywood Debut से हासिल की नई बुलंदी