Telangana: Rahul Gandhi पर BRS का वार, KTR ने बताया बेरोजगार, Congress पर लगाया नरसिम्हा राव के अपमान का आरोप

By अंकित सिंह | Nov 25, 2023

कांग्रेस तेलंगाना में अपनी संभावनाओं को तलाशने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में राहुल गांधी राज्य में लगातार पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं और सत्तारूढ़ बीआरएस पर निशाना साध रहे हैं। इन सब के बीच तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस विधायक केटी रामा राव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज बेरोजगार हैं क्योंकि उन्होंने 2014 में अपनी नौकरी खो दी थी। उन्होंने और उनकी पार्टी दोनों ने 2014 में अपनी नौकरी खो दी थी। इसलिए आज उन्हें बेरोजगारी याद आ गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या राहुल गांधी ने कभी एक भी प्रवेश परीक्षा दी है? क्या उन्होंने प्राइवेट सेक्टर या किसी अन्य जगह पर एक दिन भी नौकरी की है। 

इसे भी पढ़ें: 'Telangana में मुख्य मुकाबला BJP और BRS के बीच', Amit Shah बोले- पिछड़े समुदाय से होगा हमारा सीएम

उन्होंने कहा कि यह वाकई दुखद है कि प्रियंका गांधी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है... मैं मांग करता हूं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीवी परिवार से माफी मांगें। इससे पहले उन्होंने कहा था कि केटी रामा राव ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। उनकी यह टिप्पणी विपक्षी दलों पर कांग्रेस के 'बी-टीम' आरोप पर आई है। केटीआर ने यह भी कहा कि वह और उनकी पार्टी तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साहित होने के साथ-साथ घबराई हुई भी हैं। केटी रामाराव ने कहा कि मुझे लगता है कि हम अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ने में सक्षम होंगे, खासकर क्योंकि राज्य के लोगों ने हमें पहले ही दो कार्यकाल दिए हैं, और वही ट्रेंडलाइन जारी है। हम पिछली बार की तुलना में अधिक जीतेंगे। 

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar