तेलंगाना के मुख्यमंत्री अदालत में पेश हुए, कई मामलों में पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी राज्य में पिछले चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन समेत कई मामलों के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए।

उन्होंने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया और मामलों में मुकदमे का विकल्प चुना। अदालत ने मामलों की सुनवाई अलग-अलग तारीखों पर निर्धारित की।

इससे पहले, अदालत ने रेड्डी और अन्य को विभिन्न पुलिस थानों में उनके खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में सम्मन जारी किया था, जिनमें चुनाव आचार संहिता उल्लंघन और पुलिस के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों से संबंधित मामले भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

UP Politics: BJP का बड़ा Action Plan, Nitin Nabin परखेंगे Western UP में जमीनी ताकत

इंसानों को मार देगा, इंसानी कंट्रोल से बाहर... AI को लेकर हर रोज हो रहे कौन-कौन से खुलासे, सच्चाई, डर या कहानी कुछ और है?

स्कूल मान्यता रिश्वत मामले में DMK नेता Anbil Mahesh से CCB ने की पूछताछ

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च