Telangana के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी 2023 के एक मामले में अदालत में पेश हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी सूर्यपेट जिले में 2023 में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश हुए। रेवंत रेड्डी ने अपने खिलाफ लगाये गए आरोपों से इनकार किया और मुकदमे का सामना करने का विकल्प चुना है।

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए चार फरवरी 2026 की तारीख तय की। राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी भी इस मामले में आरोपी भी हैं, हालांकि वह अनुपस्थित थे। उनके खिलाफ 2023 के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक रोड शो में लोगों को गलत तरीके से रोकने के आरोप के आधार पर सूर्यपेट जिले के मट्टमपल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया था।

मुख्यमंत्री 2023 में दर्ज किए गए दो अन्य मामलों के सिलसिले में भी शनिवार को अदालत में पेश हुए। इन मामलों की भी अगली सुनवाई चार फरवरी 2026 के लिए तय की गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Shani Pradosh Vrat 2026: शिव और शनिदेव की कृपा का महासंयोग, जानें Puja का शुभ मुहूर्त

Horoscope 14 February 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Nikhil Gupta ने US कोर्ट में कबूला जुर्म, 100000 डॉलर में तय हुई थी सुपारी, कौन करवाना चाहता था Khalistani Pannu की हत्या?

India-Bangladesh Relations | तारीक रहमान 2.0: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन और भारत-हिंदू अल्पसंख्यकों के लिए इसके मायने