तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भड़काऊ घटनाओं पर जनता को कानून अपने हाथ में न लेने की चेतावनी दी

By Prabhasakshi News Desk | Oct 21, 2024

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने यहां हाल में एक मंदिर में मूर्ति को अपवित्र किए जाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है और उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पर भरोसा रखना चाहिए। मूर्ति अपवित्र किए जाने की घटना के आरोपी सिकंदराबाद में जिस होटल में ठहरे थे वहां भीड़ द्वारा तोड़फोड़ करने की कोशिश किए जाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों से सरकार के साथ सहयोग करने का आग्रह भी किया। 

रेड्डी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने मादक पदार्थों की आपूर्ति और खपत की जांच के लिए मादक पदार्थ निरोधक ब्यूरो का गठन किया है। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों को नियंत्रित करने के लिए राज्य पुलिस के प्रयासों की सराहना की। रेड्डी ने सुझाव दिया कि हैदराबाद में लगातार बढ़ती यातायात समस्या को नियंत्रित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किए जाने के लिए हो रहे प्रयासों के तहत पुलिसकृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का भी उपयोग कर सकती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने में राज्य पुलिस की भूमिका की सराहना की और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत