Telangana के मुख्यमंत्री ने खरगे को राज्य के वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंगलवार को उनके आवास पर मुलाकात कर आठ-नौ दिसंबर को होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। रेड्डी देर रात दिल्ली पहुंचे।

उन्होंने खरगे से मुलाकात कर उन्हें राज्य में होने वाले वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया। आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह शिखर सम्मेलन तेलंगाना के विकास दृष्टिकोण, प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और निवेश अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

बयान में बताया गया कि शिखर सम्मेलन में दीर्घकालिक ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ कार्ययोजना की रूपरेखा भी पेश की जाएगी। खरगे और रेड्डी की मुलाकात के दौरान कई सांसद भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर