तेलंगाना के सीएम KCR ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सरकार से मांगे सबूत, भाजपा ने कहा- पाकिस्तान से पूछिए

By अंकित सिंह | Feb 14, 2022

2019 में पाकिस्तान में भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भारत सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत मांग दिए हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब विपक्ष की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इससे पहले भी कई विपक्षी नेता समय-समय पर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते रहे हैं। चंद्रशेखर राव ने अपने बयान में कहा कि मैं आज भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहा हूं। सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े सबूत पेश करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार करती है। चंद्रशेखर राव ने कहा कि देश के जवान सीमा पर लड़ रहे हैं। वहां जो मर रहा है, वह देश का जवान है। उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए। लेकिन भाजपा राजनीतिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग करती है। आपको बता दें कि हाल में ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा था। इसी का समर्थन करते हुए के चंद्रशेखर राव ने भी सबूत मांगे हैं। वह भाजपा पर लगातार दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकतंत्र में एक सम्राट नहीं है, आप एक राजा नहीं है। हालांकि अब भाजपा की ओर से भी के चंद्रशेखर राव पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर ने के चंद्रशेखर राव पर पलटवार किया है।

प्रमुख खबरें

Kishore Kumar की पुण्यतिथि आज, जानें 13 अक्टूबर के प्रमुख ऐतिहासिक घटनाक्रम

Riyadh हवाई अड्डे पर हमले में मारे गए भारतीय के अंतिम संस्कार में पहुंचे Ambassador Vipul

Maharashtra FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe बोले, नहीं हुआ मेरा तबादला

Houthi Attack On Riyadh Airport | मिड-ईस्ट में भीषण जंग का असर! रियाद एयरपोर्ट 17 अक्टूबर तक बंद, हूथी हमलों के आगे कैसे फेल हुआ सऊदी डिफेंस सिस्टम?