तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश कंपनियों से मुसी नदी परियोजना में साझेदार बनने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर शुरू की जा रही मूसी नदी पुनरुद्धार परियोजना में ब्रिटिश कंपनियों से भागीदार के रूप में शामिल होने का अनुरोध किया है। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन के नेतृत्व में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश उच्चायुक्त से अनुरोध किया कि वे ब्रिटिश निवेशकों को राज्य के फार्मा, ‘ईवी’ क्षेत्र और हैदराबाद के बाहरी इलाके में प्रस्तावित ‘फ्यूचर सिटी’ परियोजना में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करें।

लिंडी कैमरन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ब्रिटेन सरकार शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी सहयोग देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल को राज्य की तेलंगाना शिक्षा नीति के मसौदे के बारे में भी जानकारी दी।

कैमरन ने तेलंगाना के मेधावी छात्रों को ब्रिटिश सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रतिष्ठित शेवनिंग छात्रवृत्ति प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। विज्ञप्ति में कहा गया कि ब्रिटिश सरकार तेलंगाना के सरकारी शिक्षकों और प्राध्यापकों को प्रशिक्षण देने के लिए भी तैयार है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत