Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 26, 2026

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई की अनुशासन समिति ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी द्वारा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ हाल में की गई विवादित टिप्पणियों तथा पार्टी नेता जी. चिन्ना रेड्डी के खिलाफ मिली शिकायत के मामले में कड़ी कार्रवाई की मंगलवार को सिफारिश की। समिति के अध्यक्ष एवं सांसद मल्लू रवि की अगुवाई वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ को सौंप दी। रवि ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कांग्रेस के सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा तथा चुनावी नुकसान से बचने के लिए कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है।

कांग्रेस के कई विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व से सुरेखा की बेटी द्वारा मुख्यमंत्री रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ करने की 21 अगस्त को मांग की थी। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जी. चिन्ना रेड्डी को कांग्रेस विधायक तुडी मेघा रेड्डी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

प्रमुख खबरें

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है

BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

वैश्विक दबाव में Sensex 678 अंक लुढ़का, Nifty भी 22,568 पर फिसला

शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर