ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ तेलंगाना कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

हैदराबाद। नेशनल हेराल्ड-एजेएल सौदे से संबंधित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ बृहस्पतिवार को राजभवन के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई द्वारा चलो राजभवन के आह्वान के तहत पुलिस ने प्रदर्शनकारियों द्वारा राजभवन की घेराबंदी करने के प्रयास को विफल कर दिया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली कांग्रेस ने पुलिस के खिलाफ राज निवास के निकट मार्च निकाला

प्रदर्शन के दौरान एक दोपहिया वाहन में आग लगायी गयी। इसके अलावा, कुछ प्रदर्शनकारियों को एक सरकारी बस में चढ़ते देखा गया। एक आंदोलनकारी द्वारा कथित तौर पर बस की खिड़की के शीशे तोड़ दिए गए थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत