तेलंगाना : ईडी ने फेमा मामले में कांग्रेस उम्मीदवार विवेक वेंकटस्वामी के परिसरों की तलाशी ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2023

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हवाला से जुड़े विदेशी मुद्रा संबंधी कानून के उल्लंघन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को तेलंगाना की चेन्नूर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विवेक वेंकटस्वामी और कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को चुनाव होना है। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी चेन्नूर और हैदराबाद में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत तलाशी ले रही है। सूत्रों ने बताया कि आठ करोड़ रुपये का एक संदिग्ध बैंक लेनदेन हाल में किया गया था और कथित तौर पर कांग्रेस नेता द्वारा प्रवर्तित कंपनी से जुड़ा है जो एजेंसी की जांच के दायरे में है।

इसमें से ज्यादातर, विभिन्न कंपनियों के शेयर हैं, जिसमें उनकी अपनी विसाका इंडस्ट्रीज भी शामिल है। परिवार की अचल संपत्ति 225 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके द्वारा दाखिल हलफनामे के मुताबिक, विवेक और उनकी पत्नी पर 41.5 करोड़ रुपये की देनदारियां या कर्ज है। पिछले वित्त वर्ष 2019 में विवेक की वार्षिक आय 4.66 करोड़ रुपये थी जो इस साल बढ़कर 6.26 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इसी अवधि के दौरान उनकी पत्नी की वार्षिक आय 6.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 9.61 करोड़ रुपये हो गई।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं