Telangana Elections: BRS ने 115 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, दो सीटों से लड़ेंगे CM KCR

By अंकित सिंह | Aug 21, 2023

बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने सोमवार को आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। सीएम केसीआर ने कहा कि कुल 119 विधानसभा क्षेत्रों में से केवल सात पर उम्मीदवारों में बदलाव होगा। सीएम केसीआर कामारेड्डी और गजवेल से और मंत्री कल्वाकुंतला तारक रामा राव (केटीआर) सिरसिला से चुनाव लड़ेंगे। 

घोषणा करते समय के चंद्रशेखर राव ने दावा किया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में 95-105 सीटें जीतेगी। चुनाव आयोग (ईसी) ने अभी तक चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है। 2018 में, के चंद्रशेखर राव ने 119 में से 87 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

भारत-नेपाल की घटती दूरियाँ और बढ़ता व्यापार

आखिर बिहार के चिराग पासवान यूपी की राजनीति में दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं? उनकी सियासी रणनीति समझिए

देशभर में Household Income Survey मार्च तक पूरा होगा, Saurabh Garg ने दी जानकारी

Srinagar पहुंचे Kiren Rijiju बोले, Waqf संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन से गरीबों को होगा बड़ा फायदा