तेलंगाना चुनाव: आज शाम पांच बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार अभियान, मतदान 30 नवंबर को

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2023

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर 30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार अभियान मंगलवार शाम को पांच बजे थम जाएगा।निर्वाचन आयोग द्वारा नौ अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद राज्य में आर्दश आचार संहिता लागू हो गई थी।

30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें बीआरएस प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर), उनके पुत्र केटी रामा राव, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार, डी अरविंद और सोयम बापूराव शामिल है।

केसीआर, कामारेड्डी और गजवेलसे अपनी किस्मत आजमाएंगे, वहीं रेवंत रेड्डी कोडंगल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे।<br> भाजपा ने अपने विधायक एटाला राजेंदर को हुजूराबाद के अलावा गजवेल से मैदान में उतारा, जहां वह मौजूदा विधायक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रचार अभियान के दौरान सोमवार को हैदराबाद में रोड किया तथा एक दर्जन सभाओं को संबोधित किया। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar