तेलंगाना चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनेता अपना रहे हैं चुनाव प्रचार के अलग-अलग तरीके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2023

तेलंगाना में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राजनेता सड़क के किनारे भोजनालय में डोसा बनाने और खेत में फसल काटने से लेकर सैलून में कैंची चलाने का हुनर आजमाने तक, मतदाताओं को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चाहे स्थानीय उम्मीदवार हों, या उनके लिए प्रचार करने वाले उनकी पार्टी के नेता हों, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए वे तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, खासकर तब, जब मीडिया आसपास हो। पिछले महीने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीतेलंगाना में अपने चुनाव अभियान विजयभेरी के दौरान एक डोसे वाले की गुमटी पर रुके और डोसा बनाया। बाद में गांधी ने गुमटी के मालिक से भी बातचीत की।

रेड्डी ने तेलंगाना की एक विशेष धुन तीनमार पर नृत्य भी किया। महबूबनगर सीट से बीआरएस के उम्मीदवार और मंत्री श्रीनिवास गौड़ ने एक रैली के दौरान महिलाओं को खेत में काम करते हुए देखा और अपना काफिला रोककर मूंगफली के खेत में जा कर महिलाओं के साथ फसल काटी। गौड़ ने अपनी पार्टी का पर्चा देते हुए महिलाओं से अनुरोध किया, अव्वा (दादी), कृपया कार चुनाव चिह्न (बीआरएस) को वोट दें। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उम्मीदवारों के पति/पत्नी या बच्चे भी मतदाताओं से आशीर्वाद मांगते हुए नजर आते हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा तथा वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल