किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए प्रतिवर्ष 12,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही तेलंगाना सरकार : राव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2023

निर्मल। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में किसानों को मुफ्त बिजली मुहैया कराने के लिए सालाना 12,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। मुख्यमंत्री ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के बाद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राव ने कहा, ‘‘किसान समुदाय को मजबूत करने और कृषि को एक लाभकारी उद्यम बनाने तथा किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए सालाना 12,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: ऑनलाइन कंपनी के ग्राहकों का डाटा चुराने का आरोपी गिरफ्तार

राव ने कहा,‘‘ कांग्रेस पार्टी के नेता कह रहे हैं कि धरणी पोर्टल बंगाल की खाड़ी में फेंक दिया जाएगा। वे फिर से चाहते हैं कि बिचौलिये प्रवेश करें  अगर धरणी पोर्टल को हटा दिया गया तो क्या सभी कल्याणकारी योजनाएं आप तक पहुंचेंगी?’’ उन्होंने कहा कि धरणी पोर्टल शुरू होने के बाद, कृषि भूमि पंजीकरण केवल 15 मिनट में पूरा किया जा रहा है। गौरतलब है कि तेलंगाना में कांग्रेस के नेता कहते रहे हैं कि सत्ता में आने पर धरणी पोर्टल को बंगाल की खाड़ी में फेंक दिया जाएगा (बंद कर दिया जाएगा)। राव ने दावा किया कि तेलंगाना आज देश में प्रति व्यक्ति आय में अव्वल है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी