By अभिनय आकाश | Oct 09, 2025
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने गुरुवार को स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों (बीसी) के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले सरकारी आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए, न्यायालय ने अगले आदेश तक सरकारी आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। इसके साथ ही, अब यह स्पष्ट हो गया है कि तेलंगाना में स्थानीय निकाय चुनावों पर रोक लग गई है। पिछड़ा वर्ग आरक्षण का मामला आज दूसरे दिन भी उच्च न्यायालय में जारी रहा।