कंगना अभिनीत ‘इमरजेंसी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगी तेलंगाना सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2024

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सिख समुदाय के नेताओं को भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार कानूनी सलाह लेने के बाद राज्य में कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगी।

शब्बीर ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने फिल्म में सिख समुदाय के चित्रण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि ‘इमरजेंसी’ में सिखों को आतंकवादी और राष्ट्र-विरोधी तत्व के रूप में दर्शाया गया है, जो ‘‘अपमानजनक’’ और समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।

शब्बीर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह तेलंगाना में ‘इमरजेंसी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करें। शब्बीर ने रेड्डी से मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि कानूनी सलाह लेने के बाद इस मुद्दे पर फैसला किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw