तेलंगाना में फिर खुलेंगे सिनेमा हॉल, के चंद्रशेखर राव सरकार ने किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2020

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने शनिवार को घोषणा की कि कोविड-19 महामारी के कारण बंद चल रहे सिनेमाहाल अनलॉक की प्रक्रिया के तहत अब फिर से खुल सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर के बाहरी इलाके में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक फिल्म सिटी की स्थापना की जाएगी। आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। तेलगु सिनेमा के सितारे चिरंजीवी और नागार्जुन से मुलाकात के बाद राव ने कहा कि राज्य में करीब 10 लाख लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से फिल्म उद्योग पर निर्भर हैं और कोविड-19 महामारी के कारण शूटिंग रद्द होने तथा सिनेमाघरों के बंद होने के कारण उन्होंने अपनी आजीविका खो दी है। 

प्रमुख खबरें

कतर तो बड़ा खिलाड़ी निकला, अमेरिका को धोखा देकर कैसे की ईरान की मदद?

इस्लामाबाद नहीं बनने देंगे...यूरोपीय देश का मुस्लिमों पर होश उड़ाने वाला ऐलान, पहली बार भारत हैरान!

CM DK Shivakumar का Excise विभाग को कड़ा संदेश: सरकार की बदनामी बर्दाश्त नहीं होगी

Ram Mandir Trust का Secret Camera ऑपरेशन, ऐसे पकड़ा गया दान पेटी से चोरी का खेल