तेलंगाना में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के चार नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2021

हैदराबाद|  तेलंगाना में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के चार नए मामले दर्ज किए जाने के साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर सात तक पहुंच गई।

वहीं, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि तीन अन्य नमूने भी जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं जिनके नतीजे का इंतजार है। इस बीच, तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 190 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,79,064 हो गई।

इसी अवधि में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,012 तक पहुंच गई। तेलंगाना में वर्तमान में 3,805 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज