तेलंगाना: राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भाजपा मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंदिरों में स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार की छह चुनावी गारंटियों के कार्यान्वयन और कालेश्वरम परियोजना के संबंध में लोगों से आवेदन स्वीकार करने के प्रजा पालन कार्यक्रम की आलोचना की। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण मंदिर नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक है। उन्होंने कहा, यह देश में समाज के सभी वर्गों विशेषकर हिंदुओं की अटूट आस्था का भी प्रतीक है।

भाजपा के अन्य कार्यकर्मों में दीपराधन (दीपक जलाकर पूजा करना) और अयोध्या में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिरों में प्रसाद का वितरण और घरों में राम ज्योति जलाना शामिल है। तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए रेड्डी ने कहा कि छह चुनावी गारंटियों के कार्यान्वयन के संबंध में लोगों से आवेदन स्वीकार करना राजनीति से प्रेरित दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, यह और कुछ नहीं बल्कि लोगों के बीच भ्रम पैदा करके गारंटी के कार्यान्वयन में देरी करने की एक प्रक्रिया है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश