तेलंगाना: पुलिस ने 6.25 करोड़ रुपये मूल्य का 1,210 किलोग्राम गांजा जब्त किया, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2025

ओडिशा के मलकानगिरी जिले से हैदराबाद होते हुए राजस्थान तक गांजे की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का मंगलवार को भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राजस्थान के जोधपुर जिले का निवासी आरोपी, मलकानगिरी में अज्ञात स्रोतों से लगभग 1,210 किलोग्राम गांजा एकत्र कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी ने तस्करी का माल सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपा दिया और उसे तिरपाल से ढक दिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद ट्रक चालक हैदराबाद होते हुए राजस्थान की ओर चल पड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फिलहाल हिरासत में है और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Dandiya Night से पहले काली पड़ी Oxidised Jewellery चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे

कीमतें 8% तक बढ़ने के बावजूद Consumer Appliances कंपनियों को त्योहारी बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ की आस

छात्र खुदकुशी रोकने को University परिसरों के ढांचे में वैश्विक स्तर पर हुए हैं बदलाव

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा