डलास के गैस स्टेशन पर तेलंगाना के छात्र को गोली मारी, पार्ट-टाइम काम के दौरान हत्या, परिवार में मातम

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2025

तेलंगाना के हैदराबाद निवासी एक भारतीय छात्र की शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) अमेरिका के उत्तरी टेक्सास के डलास स्थित एक गैस स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र की पहचान 28 वर्षीय चंद्रशेखर पोल के रूप में हुई है, जो डलास स्थित गैस स्टेशन पर अंशकालिक कर्मचारी के रूप में काम करता था। हैदराबाद के लाल बहादुर नगर निवासी पोल ने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। बाद में वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए। इस घटना से उनके परिवार के सदस्य सदमे में हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, पोल को सीने में दो गोलियां मारी गईं और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डलास पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जाँच जारी है।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना: पुलिस ने 6.25 करोड़ रुपये मूल्य का 1,210 किलोग्राम गांजा जब्त किया, एक व्यक्ति गिरफ्तार

बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव के भतीजे राव ने एक्स पर लिखा यह दुखद है कि एल बी नगर के दलित छात्र चंद्रशेखर पोल, जिन्होंने बीडीएस की पढ़ाई पूरी की थी और उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका (डलास) गए थे, की सुबह बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार