Telangana Tunnel Collapse: 200 मीटर नीचे मलबे में फंसे श्रमिकों के पास पहुंची सेना, बचाव कार्य तेज

By एकता | Feb 23, 2025

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन हिस्से की छत का एक हिस्सा ढह जाने से शनिवार को आठ मजदूर फंस गए। उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) बचाव अभियान में शामिल हो गए हैं और सुरंग के काफी अंदर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में बड़ा हादसा, सुरंग की छत का एक हिस्सा ढहा, 6 मजदूर फंसे

सूत्रों ने बताया कि यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर नागरकुरनूल जिले में घटनास्थल पर पहुंची टीम ने फंसे हुए लोगों के नाम पुकारे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बचावकर्मी सुरंग के 13 किलोमीटर अंदर तक पहुंच गए हैं। बचाव दल ने बताया कि 200 मीटर का हिस्सा मलबे से भरा है। जब तक यह मलबा साफ नहीं हो जाता, वे फंसे हुए मजदूरों का सही स्थान नहीं ढूंढ पाएंगे और उन्हें बचा नहीं पाएंगे।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'बचावकर्मियों को लोहे, मिट्टी और सीमेंट के ब्लॉक से भरा मलबा हटाना होगा। बचाव दल 13 किलोमीटर अंदर तक पहुंचने में सफल रहे। वे उस स्थान पर स्थिति का आकलन कर रहे हैं, जहां शनिवार को आखिरी बार सुरंग खोदने वाली मशीन रखी गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा, '(बचाव) दल लगभग अंतिम बिंदु (मशीन तक) पहुंच चुका है। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं।'

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना के मुख्यमंत्री अदालत में पेश हुए, कई मामलों में पूछताछ

यह दुर्घटना 14 किलोमीटर लंबी श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर सुरंग के प्रवेश द्वार पर रिसाव को रोकने के लिए इस्तेमाल किए गए कंक्रीट के हिस्से के खिसकने के कारण हुई, जो श्रीशैलम से देवरकोंडा तक जाती है। हाल ही में निर्माण कार्य फिर से शुरू होने के बाद, शनिवार सुबह पहली पाली में 50 लोग 200 मीटर लंबी 'सुरंग बोरिंग मशीन' के साथ सुरंग के अंदर गए।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर