डीजल, पेट्रोल पर वैट कम नहीं करेगा तेलंगाना, केन्द्र उपकर वापस ले: मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने रविवार को मांग की कि केन्द्र में सत्तासीन राजग सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाला उपकर समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि भारतीय जनता पार्टी को राज्यों से पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करने के लिए कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: वोट प्रतिशत बढ़ने संबंधी भाजपा के दावे पार्टी में बिखराव पर रोक लगाने के लिए: तृणमूल कांग्रेस

रबी के सीजन में किसानों को धान बोने से हतोत्साहित करने का टीआरएस सरकार पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए राव ने कहा कि केन्द्र राज्य से धान नहीं खरीदना चाहता है। मुख्यमंत्री ने आज शाम पत्रकारों से कहा कि राज्य की टीआरएस सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट नहीं बढ़ाया है और उसमें कमी करने का कोई सवाल पैदा नहीं होता।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy: भारत ने Japan को 4-1 से हराकर छठी बार जीता खिताब

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड

गोकुल डेरी में निदेशक नियुक्ति पर Rahul Gandhi का वार, फडणवीस ने फैसले को बताया कानून सम्मत

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद