दूरसंचार विभाग ने एयरटेल से 7,200 करोड़ रुपये की बैंक गॉरंटी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

नयी दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने टाटा टेलीसर्विसेज के भारती एयरटेल में विलय को मंजूरी दे दी।हालांकि, इसके लिए शर्त रखी गई है कि सुनील मित्तल की अगुवाई वाली कंपनी को 7,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देनी होगी। एक अधिकारी ने बताया कि दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने 9 अप्रैल को विलय को सशर्त मंजूरी दे दी।

इसे भी पढ़ें: एलएंडटी ने अपनी अनुषंगी कंपनी में टिडको की पूरी हिस्सेदारी खरीदी

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सौदे को पूरा करने से पहले टीटीएसएल को काफी छोटी बकाया राशि का भी निपटान करना होगा। प्रस्तावित करार के तहत एयरटेल 19 दूरसंचार सर्किलों में टाटा के उपभोक्ता मोबाइल कारोबार को अपने हाथ में लेगी। इनमें से 17 टीटीएसएल के और दो टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र लि.) के तहत हैं। इसके अलावा एयरटेल ने टाटा की स्पेक्ट्रम देनदारी के एक छोटे हिस्से की जिम्मेदारी लेने पर भी सहमति दी है। 

इसे भी पढ़ें: 5 साल में MSME क्षेत्र एक करोड़ रोजगार के अवसरों का सृजन कर सकता है- रिपोर्ट

इस विलय से एयरटेल के स्पेक्ट्रम पूल को मजबूती मिलेगी। उसके भंडार में 1800, 2100 और 850 मेगाहट्र्ज बैंड में 178.5 मेगाहट्र्ज अतिरिक्त स्पेकट्रम शामिल होगा। इसका 4जी में व्यापक रूप से इस्तेमाल होगा। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा