दूरसंचार क्षेत्र के सुधार पैकेज से कंपनियों को कारोबार बनाए रखने में मदद मिलेगी: मूडीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

नयी दिल्ली। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को कहा कि दूरसंचार क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा घोषित सुधार पैकेज से कंपनियों को अपना कारोबार बनाए रखने में मदद मिलेगी। यह एयरटेल एवं जियो समेत दूरसंचार क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनियों के लिए सकारात्मक है तथा बाजार में तीन निजी एवं एक सरकारी कंपनी (3+1) के ढांचे के लिए मददगार है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को संकटग्रस्त दूरसंचार क्षेत्र के लिये बड़े सुधार पैकेज को मंजूरी दी थी।

इसे भी पढ़ें: सुभाष चंद्र बोस पर लगा ‘अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराधी’ का आरोप हटाया जाए: नेताजी की प्रपौत्री

मूडीज ने कहा कि कुल मिलाकर ये सुधार भारती एयरटेल और रिलायंस जियो सहित भारतीय दूरसंचार कंपनियों की साख के लिए सकारात्मक हैं, क्योंकि वे पुनर्निवेश के लिए नकदी प्रवाह को मुक्त करते हैं, अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी में और निवेश को सक्षम करते हैं। साथ ही तीन निजी एवं सरकार के स्वामित्व वाली एक दूरसंचार कंपनी के ढांचे के लिए सहायता प्रदान करते हैं।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav