मनोरंजन जगत को अलविदा कह गई यह एक्ट्रेस, केवल 26 की उम्र में तोड़ा दम

By निधि अविनाश | Mar 21, 2022

मनोरंजन जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। तेलुगु इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस गायत्री उर्फ ​​डॉली डी क्रूज की महज 26 साल की उम्र में एक भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद से उनके फैंस बहुत गमगीन हो गए हैं। बहुत ही कम उम्र में एकट्रेस का दुनिया से अलविदा हो जाना लोगों के लिए अभी भी हैरान कर रहा है। होली के दिन एक्ट्रेस अपने दोस्त के साथ घर आ रही थी तभी ये हादसा हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भयानक सड़क हादसा हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके में हुआ है। एक्ट्रेस अपने दोस्त राठौड़ के साथ शुक्रवार को घर आ रही थी तभी यह हादसा हुआ। बता दें कि, इस हादसे में एक्ट्रेस के दोस्त की भी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, कार सड़क पर डिवाइडर से टकराने से पहले ही आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी और बीच सड़क पर ही पलट गई जिससे एक्ट्रेस गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसके दोस्त को जल्दी से बचाने के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि, कार एक 38 वर्षीय महिला से भी टकराई थी जो सड़क पर पैदल चल रही थी। कार पलटने के बाद महिला कार के नीचे दब गई थी जिससे उसकी भी मौत मौके पर हो गई।

कौन है गायत्री उर्फ ​​डॉली डी क्रूज

गायत्री उर्फ ​​डॉली डी क्रूज ने अपने करियर की शुरूआत ग्लैमरस इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ की लेकिन अपने यूट्यूब चैनल, जलसा रायुडू के जरिए वह लाइमलाइट में नजर आई और उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। सोशल मीडिया पर फेमस होने के साथ-साथ वह वेब सीरीज मैडम सर मैडम अंते में एक्टिंग का ऑफर मिला। उन्होंने बहुत शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर अचानक उनकी मौत की खबर सुनने के बाद से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कई लोग सदमे में आ गए है। फैंस को अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि गायत्री अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi का बड़ा फैसला: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, Pralhad Joshi बने Education Minister

छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा

NEET Protest: Delhi Metro के सभी Entry Gate खुले, दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत

जेवर में आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का विधिविधान से हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक धीरेंद्र सिंह