कमलनाथ बताएं मध्यप्रदेश में कितने माफिया हैं, सूची जारी करें: शिवराज चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2020

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार पर माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि कमलनाथ बताएं कि मध्यप्रदेश में कुल कितने माफिया हैं और उनकी सूची सार्वजनिक करें। भाजपा ने प्रदेश सरकार द्वारा माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ भाजपा ने आज समूचे मध्यप्रदेश में राज्य व्यापी आंदोलन करके हर जिले में कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

इसे भी पढ़ें: प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने राजगढ़ जायेंगे शिवराज

उन्होंने कहा, ‘‘कमलनाथ की सरकार प्रदेश में शराब की उप दुकानें खोलना चाहती है, लेकिन हम शराब की कोई उप दुकान नहीं खुलने देंगे। भाजपा की महिला कार्यकर्ता इन उप दुकानों को खोलने से रोकने के लिए डंडा लेकर तैयार रहेंगी।’’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस की प्रदेश सरकार माफिया के नाम पर सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लेकिन जब हम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से आपातकाल में नहीं डरे थे, तो अब हम कमलनाथ सरकार से क्यों डरेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई