Temasek ने Air India में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया बचाव, बताया दीर्घकालिक कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

टेमासेक कंपनी ने एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का समर्थन किया है और कहा कि भारतीय एयरलाइन में बड़े स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया में परिचालन तथा एकीकरण संबंधी चुनौतियां शामिल हैं, जिनमें कई साल लग सकते है। सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) में हिस्सेदारी रखने वाली सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक ने यह बयान ऐसे समय में दिया, जब कुछ हलकों ने घाटे में चल रही एयर इंडिया में एयरलाइन के निवेश को लेकर चिंता जताई गई थी। सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इसे भी पढ़ें: Telangana Voter List Controversy: रेवंत रेड्डी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, 92.86 लाख मतदाताओं के नाम कटने का खतरा

सिंगापुर एयरलाइंस लंबे समय से भारतीय बाजार में मौजूद है। इसमें 2013 से विस्तारा के जरिये परिचालन मौजूदगी भी शामिल है। एयर इंडिया में उसका निवेश भारत की विमानन क्षेत्र की वृद्धि में उसकी भागीदारी को और मजबूत करने का अवसर देता है।’’ सिंगापुर के सांसद केनेथ टियोंग बून कियाट ने इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक खबर का हवाला देते हुए सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा एयर इंडिया में और निवेश किए जाने को लेकर चिंता जताई थी।

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: Kyiv पर भीषण Air Strike में 37 की मौत, लापरवाही पर Zelenskyy ने दिखाई भारी सख्ती

सिंगापुर एयरलाइंस समूह का शुद्ध लाभ मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में 57 प्रतिशत घटकर 1.184 अरब सिंगापुर डॉलर (करीब 8,900 करोड़ रुपये) रह गया है। इसकी मुख्य वजह पिछले वित्त वर्ष में विस्तारा के विलय से संबंधित एकमुश्त लेखांकन लाभ का नहीं होना और एयर इंडिया का घाटा रहा। एयर इंडिया का घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में 3.56 अरब सिंगापुर डॉलर (26,700 करोड़ रुपये से अधिक) रहा है।

इस दौरान कंपनी को हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों और अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Delhi Waterlogging पर एक्शन, PWD अधिकारियों को मौके पर जांच और समाधान के निर्देश

Nepal Flood से मरने वालों की संख्या 600 पार, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

Hong Kong में लोकतंत्र की मांग अब अपराध? China के National Security Law के तहत एक्टिविस्ट दोषी करार

Donald Trump warns Iran: सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई, Tehran पर US का दबाव और बढ़ा