राष्ट्रीय राजधानी में इस साल नवंबर में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2021

नयी दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस साल नवंबर में अब तक का सबसे कम तापमान है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते डॉक्टरों के पास जाने वालों की संख्या दुगनी हुई : सर्वेक्षण

 

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, सुबह में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 88 फीसदी दर्ज किया गया। हालांकि,दिन चढ़ने के बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई।

सोमवार सुबह में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार शाम में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

अधिकारियों ने बताया कि 2020 में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 नवंबर को 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिक ने बुधवार को आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और सुबह में धुंध या हल्का धुंध छाए रहने का अनुमान लगाया है।

बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण: केंद्र आपात बैठक बुलाए, पराली जलाने को लेकर तथ्यात्मक आधार नहीं: न्यायालय

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में सुबह में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया जो शाम तक ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी