Kashmir में तीन दिनों से शून्य से नीचे बना हुआ है तापमान, स्कूलों में जल्द घोषित हो सकता है Winter Vacation

By नीरज कुमार दुबे | Nov 22, 2023

कश्मीर घाटी में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम इतना कोहरा पड़ रहा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा। भीषण ठंड के चलते सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग दिख रहे हैं क्योंकि अधिकतर लोग घरों में ही कंबलों और रजाई में दुबके हुए हैं। पिछले तीन दिनों से यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है जिससे लोगों को परेशानी भी हो रही है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर प्रशासन विद्यालयों में शीतकालीन छुट्टियों पर "गंभीरता" से विचार कर रहा है। कश्मीर के मंडलायुक्त वीके भिदुरी ने संवाददाताओं से कहा, "औपचारिक घोषणा होने तक मैं निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकता, लेकिन हम इस (सर्दियों की छुट्टियों) पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इस संबंध में एक प्रस्ताव (प्रशासन को) सौंप दिया गया है।" वीके भिदुरी ने कहा कि प्रशासन के लिए सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा करना आसान है, लेकिन उसे यह भी सुनिश्चित करना होगा कि छात्रों को शैक्षणिक रूप से नुकसान न हो। उन्होंने कहा, ‘‘हमें दोनों चीजों में संतुलन बनाना होगा। विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र योजनाबद्ध होते हैं और हमें बोर्ड परीक्षाओं सहित कई चीजों पर विचार करना होगा। जिस तरह से मौसम में बदलाव हुआ है, सरकार सर्दियों की छुट्टियों पर विचार कर रही है। एक या दो दिन में औपचारिक घोषणा की जाएगी।’’ 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान