दिल्ली के भजनपुरा में फ्लाईओवर के लिए मंदिर और मज़ार हटाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

उत्तरपूर्वी दिल्ली में भजनपुरा चौक पर एक फ्लाईओवर का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच एक मंदिर और एक मज़ार को रविवार सुबह हटा दिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि दोनों ढांचों को हटाने का फैसला कुछ दिनों पहले एक ‘धार्मिक समिति’की बैठक में लिया गया था और स्थानीय नेताओं एवं लोगों के साथ उचित संवाद किया गया था। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)द्वारा ढांचों को हटाये जाने के बाद उत्तरपूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)जॉय टिर्की ने कहा, “ सब कुछ शांतिपूर्ण हो गया।” टिर्की ने कहा कि भजनपुरा चौक पर सड़क के एक तरफ हनुमान मंदिर था और दूसरी मज़ार थी और दोनों ढांचों को सहारनपुर फ्लाईओवर के वास्ते सड़क चौड़ी करने के लिए हटाया गया है।

उन्होंने कहा, “एलजी साहब: मैंने कुछ दिनों पहले आपसे पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जो आपका निर्णय है, वो आप वापस ले लें। परंतु आज फिर से आपके आदेश पर भजनपुरा में एक मंदिर तोड़ दिया गया।’’ मंत्री ने कहा, “ मेरा आपसे पुनः निवेदन है की दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को ना तोड़ा जाए। इनसे लोगों की आस्था जुड़ी है।” आतिशी ने 22 जून को उपराज्यपाल (एलजी)वी के सक्सेना को पत्र लिखकर धार्मिक स्थलों को तोड़ने का फैसला वापस लेना का आग्रह किया था। आतिशी द्वारा उक्त पत्र लिखे जाने से पहले, पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में मंदिर के पास फुटपाथ पर अतिक्रमण करके लगाई गई ग्रिल को 22 जून को कथित तौर पर अधिकारियों द्वारा हटाये जाने के बाद स्थानीय लोगों और प्राधिकारियों के बीच गतिरोध उत्पन्न हो गया था। इसको लेकर अफवाह फैली थी कि अधिकारी मंदिर तोड़ने पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

South Delhi के सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढहने से 5 की मौत

विपक्ष मुझे बदनाम करने और Punjab को फिर लूटने की ताक में: Bhagwant Mann

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना पर जताया कड़ा विरोध