By रेनू तिवारी | Feb 06, 2025
तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है जहां शिक्षा के मंदिर में हैवानियत का नंगा नाच हुआ है। जहां एक विद्यालय में गुरू के दर्जा रखने वाले राक्षस जैसे शिक्षकों ने ही अपनी छात्र का सामूहित बलात्कार किया है। जब से यह बात सामने आयी है लोग बहुत ज्यादा आक्रोश में हैं। इस घटना ने शिक्षा के मंदिर को कलंकित कर दिया है।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की की मां की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लड़की एक महीने से अधिक समय से स्कूल से अनुपस्थित थी। प्रिंसिपल से पूछताछ करने पर मां ने कथित हमले का खुलासा किया। प्रिंसिपल ने तुरंत उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और जिला बाल संरक्षण अधिकारी को मामले की सूचना देने की सलाह दी।
लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। कृष्णागिरी की महिला पुलिस टीम ने तीनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है, जो अब 15 दिन की पुलिस हिरासत में हैं।