Jharkhand के पलामू में रामनवमी पर झड़प के सिलसिले में दस लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

झारखंड के पलामू जिले में रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प मेंशामिल रहने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पलामू जिले के कजरू गांव में हुई झड़प के सिलसिले में दोनों समूह के पांच-पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिश्रामपुर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी राकेश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। सिंह ने कहा कि हर साल की तरह गांव में कई लोग रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए थे, लेकिन दूसरे समूह के सदस्यों ने इसका विरोध किया, क्योंकि शोभायात्रा मस्जिद वाले मार्ग की ओर से गुजरने वाली थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो समूहों के बीच उस दौरान झड़प हुई, जब दूसरे समूह के सदस्यों ने यह तर्क देते हुए रामनवमी की शोभायात्रा रोकने की कोशिश की कि यह पहले कभी मस्जिद की ओर से नहीं गुजरी थी। उन्होंने बताया कि झड़प में करीब पांच दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

एसडीपीओ ने बताया, तनाव को देखते हुए हमने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वहां स्थिति नियंत्रण में है।

प्रमुख खबरें

UP: राहुल अपने नामांकन के लिये सोनिया समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे

Maharashtra के रायगढ़ जिले में लैंडिंग के दौरान निजी हेलीकॉप्टर के झुक जाने से पायलट घायल

Prajwal Revanna Sex Scandal | सेक्स टेप कांड में कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Joe Biden ने भारत, चीन, रूस, जापान पर विदेशियों से द्वेष रखने का आरोप लगाया