Sydney Bondi Beach Shooting । बॉन्डी बीच पर गोलीबारी में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

By एकता | Dec 14, 2025

सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर रविवार को दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें शुरुआती जानकारी के अनुसार 10 लोगों की मौत हो गई है। चश्मदीदों ने बताया कि हमलावरों ने 50 से अधिक गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

उन्होंने कहा, 'पुलिस और इमरजेंसी टीमें लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रही हैं। मेरी संवेदनाएं हर प्रभावित व्यक्ति के साथ हैं।' उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने पुलिस आयुक्त और न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर से बात की है और NSW पुलिस के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: मेक्सिको ने बढ़ाया टैरिफ, भारत ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

हमलावर हिरासत में, पुलिस ऑपरेशन जारी

भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2.17 बजे, न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया पर 'एक हो रही घटना' पर कार्रवाई की पुष्टि की थी और लोगों को सुरक्षित जगह पर चले जाने की चेतावनी दी थी।

बाद में, पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने और सभी पुलिस निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें: Brown University Firing । इंजीनियरिंग बिल्डिंग में फायरिंग में दो की मौत, ट्रंप का बयान, FBI मौके पर

हनुक्का त्योहार की पहली रात पर हमला

यह गोलीबारी आठ दिन के यहूदी त्योहार हनुक्का की पहली रात को हुई। 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने शाम 6.30 बजे (ऑस्ट्रेलियाई समय) के ठीक बाद गोलीबारी शुरू की। उस समय सैकड़ों लोग इस यहूदी त्योहार की शुरुआत के मौके पर समुद्र किनारे एक कार्यक्रम के लिए बीच पर इकट्ठा हुए थे।

कार्यक्रम में शामिल एक व्यक्ति ने बताया कि हमलावरों ने बच्चों और बुजुर्गों सहित लोगों को अंधाधुंध निशाना बनाया। सामने आए विजुअल्स में कुछ लोग जख्मी लोगों को सीपीआर देते हुए भी दिखाई दिए।

प्रमुख खबरें

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल

ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया, कहा - हालात बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य Nilesh Shah बोले, मजबूत रहेगी India की Growth