तेंदुलकर की अपील, कोरोना वायरस जैसी ‘आग’ के लिये ‘हवा’ न बनें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

नयी दिल्ली। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लोगों से ‘लॉकडाउन’ के निर्देशों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए आगाह किया कि ‘कोरोना वायरस अगर आग है तो इसे फैलाने वाली हवा हम हैं।’ कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में बंद की स्थिति बनी हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में 21 दिनों के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा की थी। तेंदुलकर ने कहा कि यह निराशाजनक है कि कुछ लोग इस बंद को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर जारी एक वीडियो में कहा, ‘‘हमारी सरकार ने और दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हमसे आग्रह किया है कि हम घर पर रहें। और जब तक कोई आपात स्थिति न हो हम बाहर न जाएं। लेकिन फिर भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मैंने कुछ वीडियो भी देखे हैं जिनमें लोग अब भी बाहर क्रिकेट खेल रहे हैं।’’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज ने कहा, ‘‘सभी चाहते हैं कि हम बाहर जाएं, दोस्तों से मिलें, खेल खेलें लेकिन अभी ये देश के लिये बहुत हानिकारक है। याद रखिये ये दिन छुट्टियों के दिन नहीं हैं। कोरोना वायरस अगर आग है तो इसे फैलाने वाली हवा हम हैं। इस वायरस को रोकने का एक ही तरीका है कि हम सब अपने घरों में रहें।’’ 

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा का ICC पर तंज, ट्वीट कर लिए ऐसे मजे

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका