आर्थिक तंगी से जूझ रहे विनोद कांबली, रोजाना मिलते हैं हजार रुपए, बोले- सचिन तेंदुलकर सब जानते हैं...

By अनुराग गुप्ता | Aug 17, 2022

नयी दिल्ली। गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू करने वाले बल्लेबाज विनोद कांबली अपने सबसे बुरे से गुजर रहे हैं। ऐसे में वो क्रिकेट से जुड़ा हुआ कोई भी काम करने के लिए तैयार हैं क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत है। फिलहाल विनोद कांबली के पास कमाई के एकमात्र जरिया भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) से मिलने वाली पेंशन है।

50 वर्षीय विनोद कांबली नेरुल में तेंदुलकर मिडलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में युवा क्रिकेटरों के मेंटर थे। हालांकि नेरुल तक जाना काफी मुश्किलभरा काम था क्योंकि नेरुल उन्हें काफी दूर पड़ता है। विनोद कांबली ने मिड-डे को बताया कि मैं सुबह 5 बजे उठता था, डीवाई पाटिल स्टेडियम के लिए कैब लेता था। यह बहुत व्यस्त था। मैं शाम को बीकेसी मैदान में कोच होता। मैं एक रिटायर क्रिकेटर हूं, जो पूरी तरह से बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन पर निर्भर है। इस समय एकमात्र आय का स्रोत बोर्ड है, जिसके लिए मैं वास्तव में आभारी हूं। यह मेरे परिवार का ख्याल रखता है।

अच्छे दोस्त हैं तेंदुलकर

विनोद कांबली ने सचिन तेंदुलकर को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि मैं उनसे कुछ भी उम्मीद नहीं कर रहा हूं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि वह (सचिन) सब कुछ जानते हैं, लेकिन मैं उनसे कुछ भी उम्मीद नहीं कर रहा हूं। उन्होंने मुझे टीएमजीए (तेंदुलकर मिडलसेक्स ग्लोबल एकेडमी) दिया। मैं बहुत खुश था। वह बहुत अच्छा दोस्त रहा है। वह हमेशा मेरे लिए रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: India vs Zimbabwe। चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज भारतीय टीम में शामिल 

आपको बता दें कि विनोद कांबली ने 104 वनडे और 17 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1991 और 2000 के बीच चार टेस्ट शतक और दो एकदिवसीय शतक सहित सभी प्रारूपों में 3561 महत्वपूर्ण रन बनाए हैं।

प्रमुख खबरें

Pav Bhaji Recipe: घर पर मार्केट जैसा स्वाद पाने के लिए फॉलो करें ये Secret Ingredients और Step-by-Step विधि

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक

Rajasthan High Court का बड़ा फैसला, School परिसर के 50 मीटर दायरे में Junk Food की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero