शॉन पोलाक का खुलासा, सचिन तेंदुलकर को ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने होती थी दिक्‍कत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

नयी दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शान पोलाक ने दावा किया है कि महान बल्लेबाल सचिन तेंदुलकर ने एक बार उनसे कहा था कि उन्हें आस्ट्रेलिया में शार्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है लेकिन वह विकेटकीपर और स्लिप में ऊपर से शाट खेलकर इससे प्रभावी तरीके से निपटने में सफल रहे। पोलाक ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के साथ पोडकास्ट पर कहा, ‘‘उन्होंने एक बार आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने को लेकर मेरे साथ बात की थी और बताया था कि उन्हें अब शार्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है इसलिए वह विकेटकीपर और स्लिप के ऊपर से गेंद को खेल देते हैं।’’

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 393 और टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट चटकाने वाले पोलाक ने कहा कि ऐसा भी समय था जब तेंदुलकर के खिलाफ उनकी सभी योजनाएं धरी की धरी रह जाती थी और वह इस बल्लेबाज के गलती करने का इंतजार करते थे। पोलाक ने कहा, ‘‘ऐसा भी समय था, विशेषकर उपमहाद्वीप में, जब आप सोचते थे, ‘मुझे यकीन नहीं है कि हम इस खिलाड़ी को आउट कर सकते हैं’।’’ महानतम बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले तेंदुलकर ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सभी तीन प्रारूपों में 34,357 रन बनाए। तेंदुलकर ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,426 रन बनाने के अलावा टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन जुटाए। वह 100 अंतरराष्ट्रीय शतक (51 टेस्ट और 49 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा