तेंदुलकर की सुरक्षा घटाई गई, आदित्य ठाकरे को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2019

मुंबई। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा घटा दी गई है जबकि शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी की कर दी गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की समिति ने सुरक्षा की समीक्षा की थी जिसके बाद विभिन्न लोगों पर खतरे का आकलन करते हुए उन्हें प्रदत्त सुरक्षा में बदलाव किए गए। अधिकारी ने बताया कि समिति ने हाल की बैठक में तेंदुलकर और आदित्य ठाकरे के अलावा 90 से अधिक शख्सियतों को दी गई सुरक्षा की समीक्षा की थी। 

इसे भी पढ़ें: लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाना चाहती है भाजपा: गुलाम नबी आजाद

सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे की सुरक्षा ‘वाई प्लस’ से बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी की कर दी गई। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा ‘जेड प्लस’ से घटाकर ‘एक्स’ श्रेणी की कर दी गई। भाजपा के पूर्व मंत्रियों एकनाथ खड़से और राम शिंदे की सुरक्षा भी घटाई गई है। जानेमाने अधिवक्ता उज्जवल निकम की सुरक्षा ‘जेड प्लस’ से घटाकर ‘वाई’ श्रेणी कर दी गई। उन्हें सुरक्षा दस्ता दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके कईयों की सुरक्षा भी आने वाले वक्त में घटाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर