कब सुलझेगा असम-मिजोरम सीमा विवाद? केंद्रीय बल कर रहे गश्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2021

सिलचर/गुवाहाटी। असम-मिजोरम सीमा पर रविवार को भी तनाव व्याप्त रहा। आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले ट्रकों सहित अन्य वाहनों के आवागमन पर वहां प्रतिबंध रविवार छठे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसा प्रभावित क्षेत्र लैलापुर के अंदर और इसके आसपास तथा अंतरराज्यीय सीमा पर स्थिति शांत है।केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बड़ी संख्या में जवान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 306 पर गश्त कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के राजनीतिक सचिव जयंत एम बरूआ के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल असम पुलिस के एक दिवंगत कर्मी के घर गया और सोमवार को स्थिति से निपटने में बल के साहस की सराहना की।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने की असम-मिजोरम राज्यों के सीएम से बात, बोले- सीमा विवाद को शांत करें

उन्होंने कहा कि मिजोरम की ओर से भी वाहन असम में प्रवेश नहीं कर रहे हैं और सिर्फ आधिकारिक तथा सुरक्षा वाहन ही सड़कों पर परिचालित हो रहे हैं। विवादित सीमावर्ती क्षेत्र में सोमवार को दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद बराक घाटी में कई समूहों ने नाकेबंदी कर दी, जिसका पड़ोसी राज्य ने कड़ा विरोध किया। हिंसा में छह पुलिसकर्मी सहित असम के सात लोग मारे गये और 50 से अधिक घायल हो गये। असम की बराक घाटी के कछार, करीमगंज और हाइलाकांडी जिले मिजोरम के तीन जिलों आइजोल, कोलासिब और मामित के साथ 164.6 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच