Syria में बढ़ रहा था तनाव, इजरायल ने उतार दिए टैंक, हिल गई दुनिया

By अभिनय आकाश | Dec 10, 2024

बशर अल असद की सत्ता का शासन गिराकर फिलहाल सीरिया का शासन विद्रोहियों ने अपने हाथों में ले रखा है। विद्रोहियों ने बशर शासन में सीरिया की राजधानी दमिश्क के नजदीक स्थित जेल के दरवाजे खोल दिए। इस जेल में हजारों की संख्या में बंद कैदी आजाद हो गए। विद्रोहियों की ओर से सीरिया की जेल में बंद कैदियों की रिहाई के बाद उनके परिवारवालों में आशा की नई उम्मीद जगी है। जेल से रिहा होने के बाद कैदी जेल से भागते हुए नजर आए। दमिश्क के नजदीक इस जेल में लोगों को अपने परिवारवालों को ढूंढ़ने का शोर सुनाई पड़ा, जहां कभी असद शासन में सन्नाटा छाया रहता था। असद शासन के गिरने के बाद जेल के सुरक्षा गार्डों ने अपने पदों को खाली कर दिया। यहां तक की जेल के दरवाजों को भी खुला छोड़ दिया। यही नहीं जेल में बनी भूमिगत सेलों से भी विद्रोहियों ने कैदियों को रिहा करवा दिया। 

इसे भी पढ़ें: असद शासन का पतन सीरिया के लोगों के लिए ‘ऐतिहासिक अवसर’ : Joe Biden

वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुमान के अनुसार, उस समय समाज के हर क्षेत्र से 10,000-20,000 लोगों को सैदनया जेल में रखा गया था। रिहा किए गए कैदियों और जेल अधिकारियों की गवाही का हवाला देते हुए एमनेस्टी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान हजारों लोगों को सामूहिक फांसी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, कैदियों को लगातार यातना दी जाती, पीटा जाता, उनसे बलात्कार किया जाता। मानवाधिकार संगठन ने कहा कि तकरीबन हर दिन जेल के सुरक्षा गार्ड जेल कोठरियों से उन कैदियों के शवों को एकत्रित करते जिनकी यातना के कारण मौत हुई थी। 

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा

TTD को गाय के नाम पर बेचा मिलावटी घी, ED ने Sukriti Foods के Kailash Mangala को दबोचा

पेट्रोल की कीमत 390 रुपए के पार, गधा लेकर पाकिस्तान की असेंबली में घुस गए इमरान खान की पार्टी के नेता