Iran में फांसी की सजा रद्द होने और अमेरिका के हमले टालने से तनाव कम हो रहा: Tharoor

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि ईरान में तनाव कम हो रहा है, क्योंकि वहां की सरकार ने 800 से अधिक लोगों के मृत्युदंड को रद्द कर दिया है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल किसी भी हमले को टालने का फैसला किया है।

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र के अन्य देश इस क्षेत्र में शांति और व्यवस्था चाहेंगे क्योंकि ईरान से शरणार्थी उनके देशों में प्रवेश करेंगे। थरूर ने कहा, ‘‘हालात के बेकाबू होने से भू-राजनीतिक परिणामों को लेकर भी शायद कुछ चिंता है। इसलिए फिलहाल मेरा अनुमान है कि हम एक नए मोड़ पर आ गए हैं। हमें देखना होगा क्योंकि हमें शत प्रतिशत सटीक जानकारी नहीं मिल रही है।’’

गाजा की स्थिति के बारे में थरूर ने कहा, ‘‘गाजा में अब भी हर दिन लोग मर रहे हैं। वहां से खबरें आ रही हैं। इसलिए, अभी तक सभी के लिए शांति नहीं है। दूसरी बात, हमास संगठन के तथाकथित निरस्त्रीकरण में हुई प्रगति के बारे में हमारे पास अभी भी कोई सटीक जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jitiya Vrat आज नहाय-खाय के साथ शुरू, 3 अक्टूबर को मुख्य पूजा और 4 को पारण का शुभ मुहूर्त

Raja Ravi Varma Death Anniversary: आधुनिक भारतीय कला के जनक थे राजा रवि वर्मा, ऑयल पेंटिंग में हासिल थी महारथ

एशियाई खेलों में Nethra Kumanan ने जीता कांस्य, सेलिंग में भारत को मिली सफलता

दो अक्टूबर का इतिहास: Mahatma Gandhi और Lal Bahadur Shastri की जयंती समेत कई अहम घटनाएं