Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, Drone Attack के बाद UN ने जहाजों की निकासी रोकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2026

संयुक्त राष्ट्र की एक समुद्री एजेंसी ने ओमान के तट के पास एक जहाज को निशाना बनाए जाने की जानकारी मिलने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को निकालने का काम रोक दिया है। ब्रिटिश सेना ने एक बयान जारी कर जहाज को निशाना बनाए जाने के बारे में जानकारी दी थी। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के प्रमुख ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने का काम तब तक रुका रहेगा, जब तक एजेंसी निकासी सूची में शामिल और उस इलाके में मौजूद जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर लेती।

इससे कुछ घंटे पहले ईरान ने जहाजों को चेतावनी दी थी कि वे उसकी मंजूरी के बिना, होर्मुज जलडमरूमध्य से जाने वाले मार्ग का इस्तेमाल न करें। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के महासचिव आर्सेनियो डोमिनग्वेज ने कहा कि जिस जहाज पर हमला किया गया, वह निकाले जाने वाले जहाजों में शामिल नहीं था। अमेरिका के एक अधिकारी ने ‘द एसोसिएटिड प्रेस’ को बताया कि ईरान के एक ड्रोन से जहाज पर हमला किया गया। उन्होंने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि मालवाहक पोत ‘ऐवर लवली’ को ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एक ड्रोन से निशाना बनाया गया था।

जलडमरूमध्य में जहाजों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए हाल में स्थापित ईरान की सरकारी एजेंसी ‘पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ ने हमले की खबरों के बाद ‘एक्स’ पर लिखा कि उसके निर्धारित मार्गों के बाहर से निकलने पर सुरक्षित निकासी की गारंटी नहीं रहेगी। संयुक्त राष्ट्र समुद्री व्यापार परिचालन केंद्र ने बताया कि जहाज को क्षति पहुंची है, लेकिन उसने किसी के हताहत होने या ओमान तट के पास हमले से किसी तरह के पर्यावरण संबंधी प्रभावों की कोई खबर नहीं दी है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर