42 साल पुराने रिकॉर्ड में लगी दीमक, अधिकारी एक-दूसरे पर लगा रहे है आरोप

By सुयश भट्ट | Dec 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रखे सरकारी रिकॉर्ड को दीमक खा गई है। यह रिकार्ड शाखा में 42 साल से ज्यादा पुराने हो गए हैं। वहीं अब रिकॉर्ड शाखा के प्रभारी और जिला शिक्षा अधिकारी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ रहे हैं।

वहीं मुरैना डीईओ कार्यालय की रिकॉर्ड शाखा में साल 1965 से लेकर 2007 तक का रिकॉर्ड फाइलों और बस्तों में बांधकर रखा गया है। जिसमें अब दीमक लग चुकी है। दीमक ने कागजों को मिट्टी में तब्दील कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:MP सरकार ड्रोन नीति में करेगी बदलाव, टास्क फोर्स का होगा गठन 

आपको बता दें कि देवरी गांव के संजय बघेल की 5वीं की अंकसूची कहीं खो गई। जिसके बाद 15 दिन पहले संजय ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आकर 5वीं की डुप्लीकेट अंकसूची के लिए आवेदन दिया। जिसके बाद यह पता चला कि रजिस्टर और अन्य दस्तावेज को दीमक खा गए थे। 

वहीं रिकार्ड शाखा के प्रभारी और जिला शिक्षा अधिकारी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ रहे हैं। डीईओ ने इस मामले में बेतुका बयान देते हुए कहा कि कागज की क्वालिटी धीरे-धीरे क्षय होती जाती है। रिकार्ड के संधारण और सुरक्षा का जिम्मा प्रभारी का रहता है, मेरा नहीं।

प्रमुख खबरें

Iran पर Donald Trump के पास कोई ठोस रणनीति नहीं, पूर्व US NSA John Bolton का दावा

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स

Rahul Gandhi में राजनीतिक समझ की कमी, BJP बोली- अकेले चुनाव नहीं जीत सकती Congress