ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में विदेशी टीमों और फैंस पर मंडराया खतरा, आतंकी संगठन ने दी किडनैपिंग की धमकी

By Kusum | Feb 24, 2025

पाकिस्तान में खेली जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इस टूर्नामेंट पर आतंकी साया मंडरा रहा है। टूर्नामेंट के बीच में आई इस रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है क्योंकि अभी इस टूर्नामेंट के कई मुकाबले खेले जाने हैं। आतंकी हमले के साथ ही किडनैपिंग के भी प्लान बनाए जा रहे हैं ऐसा इस रिपोर्ट में दावा किया गया है। एक बड़े न्यूज चैनल के एक्सीक्यूटिव एडिटर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि टूर्नामेंट पर मंडरा रहा खतरा पाकिस्तान के साथ भारत की खुफिया एजेंसियो को भी जानकारी मिलीहै। 

भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर ही पाकिस्तान जाने से मना किया था। इसको लेकर पाकिस्तानी मीडिया में काफी हल्ला भी मचा था और उन्होंने भारत की आलोचना की थी। हालांकि, भारत अपने मुकाबले दुबई में ही खेल रहा है, लेकिन अन्य सभी टीमें पाकिस्तान गई हैं। होस्ट पाकिस्तान पहले दो मैच लगातार हारने के बाद  अब चैंपियंस ट्रॉफी से बाह होने  की कगार पर है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती