आतंकवाद और ब्लैकमेलिंग BJP का मुख्य व्यवसाय, नाना पटोले का जोरदार हमला

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 17, 2022

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से लगातार विपक्ष को डराने का काम कर रही है। पिछले सात-आठ सालों में बीजेपी नेताओं के बयानों पर नजर डालें तो वे विपक्ष को डराने और उनकी आवाज को चुप कराने के लिए कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने हमला बोलते हुए कहा है कि आतंकवाद और ब्लैकमेलिंग अब भाजपा का मुख्य व्यवसाय बन गया है, लेकिन यह लोकतंत्र में लंबे समय तक नहीं चलेगा।

पटोले ने कहा कि भाजपा द्वारा कार्रवाई की कितनी भी धमकियां दी जाए, महाविकास अघाड़ी के नेता ऐसी धमकियों से नहीं डरेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दल होने के नाते हम जनता के सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। इसलिए अब विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के नाम पर विपक्ष को आतंकित करने की राजनीति की जा रही है। नाना पटोले ने यह भी कहा कि राज्य में अब ईडी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है और हम, लोगों के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार देश की जीडीपी घटाकर डीपी बदलने को कह रही, नाना पटोले ने कसा तंज 

विदर्भ के वर्षा प्रभावित जिले में तत्काल पहुंचे मदद नाना पटोले ने कहा कि वैनगंगा नदी के ओवरफ्लो होने से भंडारा जिले में जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। शिवारात में जलजमाव से धान की फसल सड़ने की कगार पर है। मोहाडी, लाखांदूर, पवनी तालुका को भारी नुकसान हुआ है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटोले ने विधानसभा में सरकार से मांग करते हुए कहा कि यहां तत्काल राहत कार्य पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गोंदिया, भंडारा, गढ़चिरौली क्षेत्रों में भारी बारिश से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा। किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है , वहीं कई लोगों के मकान गिर गए हैं। अन्नदाता संकट में हैं। नाना पटोले ने कहा कि सरकार को इस पर बयान देने का आदेश दिया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police